सीकर‌ में आज सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान -2.4डिग्री:खेतों में बर्फ‌ जमी, आम जनजीवन त्रस्त, दिन का पारा 15 डिग्री पर आया, 27 जनवरी को बारिश का अनुमान

सीकर समेत शेखावाटी इलाके में बीते 36 घंटे से कड़ाके की सर्दी है। बर्फीली हवाओं के कारण लोगों की धूजणी छूट रही है। आज सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान -2.4 डिग्री दर्ज किया गया है। हर कोई सर्दी से बचाव करता नजर आ रहा है। लोग अलाव जलाकर राहत लेने की कोशिश कर रहे हैं। रजाई से बाहर निकलने‌ का मन ही नहीं है। फसलों को सर्दी से बचाने के लिए तिरपाल और कपड़ों से ढका जा रहा है। 22 जनवरी को नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होते ही सर्दी का असर तेज हो गया है। ऐसे मौसम में टू व्हीलर पर सफर ना करने की अपील की गई है। 27 जनवरी को नया वेदर सिस्टम एक्टिव होने के बाद बारिश की गतिविधियां एक्टिव होने का अनुमान है। सीकर जिले में पिछले 2 दिन से कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। आज पारा जमाव बिंदु के नीचे पहुंच गया है‌। आज सुबह न्यूनतम तापमान माइनस 2.4 डिग्री दर्ज किया गया है। तापमान में गिरावट के साथ ही दिन में भी सर्दी महसूस हो रही है। आमजन की ठंड से धूजणी छूट रही है। पिछले 48 घंटे से ही बर्फीली हवाएं चल रही हैं। किसान सरसों व गेहूं की फसलों को सर्दी से बचाने के लिए रात में तिरपाल लगा रहे हैं। सीकर में आज प्रदेश‌ का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। पिछके 3 दिनों से सीकर के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने सीकर जिले में अगले 3 दिन तक शुष्क सर्दी पड़ने की संभावना जताई है। बात करें सीकर के तापमान की तो आज सीकर में न्यूनतम तापमान माइनस 2.4 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे पहले यहां पर शनिवार को न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री और अधिकतम तापमान 15.5 डिग्री दर्ज किया गया था। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार सीकर में तेज सर्दी का ये दौर अगले 48 घंटे जारी रहेगा। इस सप्ताह के अंत में फिर मौसम में बदलाव की संभावना है। वहीं, अब प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में एक सप्ताह तक ड्राई सर्दी पड़ेगी। आज सीकर में प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया जा रहा है। 2 दिन सीकर इलाके में तापमान में गिरावट स्थिर रहेगी। 27 जनवरी से नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने पर तापमान में फिर से बदलाव का अनुमान है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *