पिछले तीन दिनों से सीकर में तापमान जमाव बिंदु के नजदीक पहुंचने के बाद अब लोगों को थोड़ी राहत मिलने वाली है।राज्य के मौसम में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने वाला है, जिससे अगले 3-4 दिनों तक सर्दी का प्रकोप कम होगा। सीकर में भी तापमान में वृद्धि की उम्मीद है, जो लोगों को थोड़ी गर्माहट देगी। आज सीकर के न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई। यहां न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले यहां शनिवार को न्यूनतम तापमान 1.02 डिग्री और अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री दर्ज किया गया था। शनिवार को पूरे दिन सीकर में मौसम साफ रहा था। मौसम एक्सपर्ट्स के अनुसार, राज्य में सक्रिय हुए कमजोर वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से अगले तीन-चार दिनों में सर्दी से राहत मिलेगी। कुछ क्षेत्रों में दो-तीन दिनों तक बादल छाए रह सकते हैं, जबकि अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा। न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के मुताबिक शेखावाटी एरिया में भी तेज सर्दी से लोगों को राहत मिलेगी। यहां पर न्यूनतम तापमान 4 डिग्री से ऊपर रहेगा। सीकर जिले में भी न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। सीकर में 6 दिनों का न्यूनतम तापमान प्रदेश में कैसा है मौसम का हाल,यह खबर पढ़िए शीतलहर और कड़ाके की सर्दी, बादल भी छाए:जोधपुर, जैसलमेर समेत कई जिलों में धूप कमजोर; जानें- अगले हफ्ते कैसा रहेगा मौसम राजस्थान में कड़ाके की सर्दी के बीच पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है। कमजोर सिस्टम के कारण पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, जैसलमेर समेत कुछ जिलों में हल्के बादल छाए, हालांकि इससे बारिश नहीं हुई।(पूरी खबर पढ़िए)


