सीकर में आज से बढ़ने लगेगा तापमान:16 अप्रैल से चलेगी हीटवेव,3 से 4 डिग्री बढ़ेगा तापमान

वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर कम होने के बाद आज से मौसम साफ है। आज सुबह यहां न्यूनतम तापमान में भी मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। फिलहाल अब सीकर में मौसम ड्राई रहने के साथ तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इससे लोगों को तेज गर्मी का एहसास होगा। सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज सुबह न्यूनतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि इससे पहले शनिवार को यहां न्यूनतम तापमान 17.5 और अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री दर्ज किया गया था। यहां शनिवार को दोपहर तक तो तेज धूप थी। लेकिन इसके बाद मौसम में बदलाव आया। रात होते-होते सीकर के रींगस,रानोली सहित अन्य इलाकों में बारिश भी हुई थी। मौसम एक्सपर्ट्स की मानें तो आज से बारिश की गतिविधियां कम होने वाली है। आज 13 अप्रैल से अगले 4 से 5 दिन मौसम ड्राई रहने वाला है। इस दौरान तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी होगी। 14 अप्रैल से प्रदेश में हीटवेव का नया दौर शुरू होगा। सीकर में भी 16 अप्रैल से हीटवेव चल सकती है। इस हीटवेव चलने के दौरान अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री के करीब भी जा सकता है। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक सीकर में 15 अप्रैल तक मौसम ड्राई रहने वाला है। इसके बाद 16 अप्रैल को सीकर में हीटवेव का येलो अलर्ट रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *