सीकर जिले में 8 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। शादी समारोह में आरोपी ने मासूम बच्ची के साथ हैवानियत की। घटना के बाद मासूम बच्ची सहम गई। अब मासूम के नाना ने पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया है। 8 साल की मासूम पीड़िता के नाना ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनके परिवार में शादी समारोह था। बारात दूसरे गांव में गई थी। बारात में 8 साल की मासूम दोहिती भी उनके साथ गई थी, जहां बच्ची के साथ दरिंदगी हुई। टेंट के पीछे ले जाकर दरिंदगी लेकिन शादी की रात से ही मासूम दोहिती डरी और सहमी हुई थी। एक-दो दिन तो वह घरवालों को कुछ भी नहीं बता पाई। मासूम बच्ची को जब घरवालों ने अपने पास बैठाकर पूछा तो उसने अपने साथ हुई हैवानियत के बारे में बताया। मासूम ने बताया कि एक युवक ने उसके साथ टेंट के पीछे गलत काम किया। सीसीटीवी फुटेज में दिखा आरोपी आरोपी अनजान था, ऐसे में मासूम बच्ची के बताए हुलिए और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगालने पर परिजनों को आरोपी का पता चला। आरोपी शादी समारोह में मजदूरी का काम करने के लिए आया हुआ था। आरोपी ने 23 जनवरी की रात मासूम से दरिंदगी की। इसके बाद परिजनों ने 26 जनवरी को मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच ASP को सौंपी गई है।


