सीकर में एडवोकेट का पर्स छीनकर ले गए बदमाश:लाइट नहीं होने की वजह से CCTV बंद थे, आरोपियों को पकड़ना मुश्किल

सीकर में एडवोकेट का पर्स छीनकर भागने का मामला सामने आया है। एडवोकेट कोर्ट से अपने घर जा रही थी। इसी दौरान सीकर सांसद अमराराम के घर के पास बाइक सवार बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। जब वारदात हुई उसे दौरान एरिया की लाइट गई हुई थी ऐसे में वहां लगे सीसीटीवी कैमरे भी बंद थे। अब एडवोकेट ने पुलिस में रिपोर्ट दी है। एडवोकेट कृष्णा ने बताया कि वह 31 दिसंबर की शाम को 4:30 बजे सीकर कोर्ट से अपने घर जाने के लिए निकली थी। शाम 5 बजे के करीब जैसे ही वह सीकर सांसद अमराराम के घर के नजदीक पहुंची तो वहां पर उसका पीछा करते हुए दो बाइक सवार बदमाश आए। एक बदमाश ने एडवोकेट कृष्णा का पर्स छीन लिया। इसके बाद बदमाश आगे मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए। कृष्णा ने उनका पीछा किया लेकिन बदमाश नहीं मिले। पर्स में 6 हजार 500 रुपए,वोटर आईडी कार्ड,बार काउंसिल रजिस्ट्रेशन लाइसेंस और अन्य डॉक्यूमेंट थे। घटना होने के बाद उद्योग नगर पुलिस थाने की रोडवेज बस डिपो चौकी के इंचार्ज सुखदेव सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और सीसीटीवी कैमरे चेक किए। सुखदेव सिंह ने बताया कि जिस दौरान वारदात हुई उस दौरान एरिया में 15 मिनट के लिए लाइट चली गई थी। ऐसे में वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड नहीं हुई। हालांकि रूट के अन्य सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। यह खबर भी पढ़ें : सीकर में 5 लोगों के साथ लूट, VIDEO:2 घंटे में मोबाइल व कैश लूटकर फरार, देर रात मंडा से 2 बदमाशों को दबोचा सीकर में शनिवार रात 2 घंटे के बीच पांच लोगों के मोबाइल और रुपए लूटने की वारदात सामने आई है। स्कूटी और बाइक सवार 5 बदमाशों ने इन वारदात को अंजाम दिया था। दो घंटे के भीतर ही वारदात करके आरोपी फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने देर रात पीछा करके दो बदमाशों को पकड़ लिया। एक घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। अब पुलिस फरार लुटेरों की तलाश कर रही है।(पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *