सीकर में कल बारिश का अलर्ट:23 और 24 जनवरी को घना कोहरा छाएगा,आज न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री से ज्यादा की गिरावट

सीकर में आज तापमान में बड़ा बदलाव देखने को मिला। यहां आज न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री से ज्यादा की गिरावट होने के बाद न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से भी कम हो चुका है। वहीं सुबह सीकर में कोहरा भी छाया रहा। जिसके चलते विजिबिलिटी करीब 50 मीटर के आसपास रही। धूप निकलने के साथ ही आसमान भी साफ हो गया। सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज सुबह न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि इससे पहले यहां सोमवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया था। सोमवार को भी जिले में घना कोहरा छाया था। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक आज से प्रदेश के मौसम में एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने वाला है। इसके असर से प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होने के आसार हैं। कहीं हल्की बारिश तो कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। जयपुर मौसम केंद्र के द्वारा कल सीकर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यह बारिश थमने के बाद सीकर में एक बार फिर घना कोहरा छाएगा। सीकर में 23 और 24 जनवरी को घना कोहरा छाने का अलर्ट भी जारी किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *