सीकर में कांग्रेस ने आतिशबाजी की, नारे लगाए:सुप्रीम कोर्ट के अरावली संरक्षण और रेप के दोषी पूर्व BJP MLA की जमानत पर रोक के फैसले का स्वागत

सीकर के जाट बाजार में आज जिला कांग्रेस कमेटी ने आतिशबाजी कर सुप्रीम कोर्ट के आज दिए 2 फैसलों का स्वागत किया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश सैनी के नेतृत्व में कांग्रेसजन इकट्‌ठे हुए और पटाखे फोड़े। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला ने कहा कि अरावली पर्वतमाला को लेकर पहले दिए गए फैसले पर रोक और उन्नाव रेप केस मामले में पूर्व BJP विधायक कुलदीप सेंगर की जमानत पर स्टे लगाकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा न्याय किया है। जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला ने कहा कि इन दोनों फैसलों से लोगों का न्यायपालिका पर विश्वास बढ़ा है। अरावली के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेने से ये सामने आया कि राजस्थान के पर्यावरण के मुद्दे काे लेकर सुप्रीम कोर्ट गंभीर है। वहीं, महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े उन्नाव रेप केस के आराेपी कुलदीप सेंगर की जमानत पर रोक लगाकर सुप्रीम कोर्ट महिलाओं को हिम्मत दी है। दोनों ही फैसलों का कांग्रेस ने स्वागत किया है। कांग्रेसजनों ने जाट बाजार में सुप्रीम कोर्ट जिंदाबाद और नारी शक्ति जिंदाबाद के नारे लगाए। इस मौके पर पूर्व प्रधान भंवरलाल वर्मा, कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष रविकांत तिवाड़ी, ओबीसी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नरेश सैनी, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मुश्ताक तंवर, वेदप्रकाश वर्मा, जिला महासचिव सकील जाटू आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *