सीकर में टारगेट पूरी नहीं तो चिकित्सा अधिकारियों को नोटिस:जिला स्वास्थ्य समिति मीटिंग में ADM भावना शर्मा बोलीं- वायरल तेजी से फैल रहा, प्राॅपर ट्रीटमेंट जरुरी

सीकर कलेक्ट्रेट में आज जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। अतिरिक्त जिला कलेक्टर(सिटी) भावना शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में चिकित्सा विभाग की योजनाओं, कार्यक्रमों व गतिविधियों की समीक्षा की गई। ADM भावना शर्मा ने NCD, निशुल्क दवा योजना, लाडो प्रोत्साहन योजना व अन्य सभी योजनाओं की रैकिंग में सुधार तथा रेगुलर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। डिप्टी सीएमएचओ डॉ. निर्मल सिंह ने सभी BCMO को एनसीडी सर्वे, स्क्रीनिंग, फॉलोअप, एएनसी जांच, प्रसव, टीकाकरण, दवा योजना, परिवार कल्याण सहित सभी योजनाओं में टारगेट पूरे नहीं करने पर कार्रवाई होने और नोटिस जारी करने की चेतावनी दी।
RCHO डॉ. विशाल सिंह ने 12 सप्ताह में ANC पंजीकरण, टीकाकरण, प्रेग्नेंट टेस्ट्स, संस्थागत प्रसव, मिसिंग डिलीवरी, स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों और मदरसों में की गई स्क्रीनिंग की समीक्षा करते हुए प्रोग्रेस रिपोर्ट भिजवाने के निर्देश दिए। एडिशनल CMHO डॉ. हर्षल चौधरी ने परिवार कल्याण कार्यक्रम की ब्लॉक वार उपलब्धियों की जानकारी देते हुए एन्क्वास कार्यक्रम के तहत जिले के 50 प्रतिशत संस्थाओं को सर्टिफाइड करवाए जाने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि अभी 2 ब्लॉक में एक भी संस्थान सर्टिफाइड नहीं है। उन्होंने सभी बीसीएमओ को कार्यक्रम के तहत फर्स्ट लेवल पर एसेसमेंट करने के लिए 50 संस्थाओं का नाम भिजवाने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. रतनलाल ने बताया कि जिले के नीमकाथाना ब्लॉक में हैंड हैल्ड एक्स-रे मशीन उपलब्ध हो चुकी है। इसके अलावा भी जिले को कई मशीनें मिलेंगी। उन्होंने टीबी उन्मूलन के लिए सीबी नॉट जांच की ब्लॉकवार प्रोग्रेस के बारे में जानकारी दी। बैैठक में जनाना अस्पताल के प्रभारी डॉ. राजेश मीणा, जिला अस्पताल, उप जिला अस्पताल व सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी तथा बीसीएमओ मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *