सीकर के सदर थाना इलाके में जगमालपुरा फाटक पर रात को 2 से 3 बजे के बीच युवक और युवती मालगाड़ी के सामने आ गए। दोनों की मौत हो गई। जिसके बाद दोनों के शव को सीकर के एसके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस अब दोनों के शव का पोस्टमार्टम करवा रही है। घटना रात को 2 से 3 बजे के बीच जगमालपुरा फाटक की है। सीकर से चूरू की तरफ जा रही मालगाड़ी के इंजन के दोनों सामने आए। ऐसे में ट्रेन के लोको पायलट ने स्टाफ को सूचना दी। जब देखा तो नीचे एक युवक और युवती का शव था। घटना में युवक का सिर धड़ से अलग हो गया। लड़की के सिर में गहरी चोट आई है। रेलवे के द्वारा इस संबंध में सूचना सीकर के कोतवाली थाने को दी गई। मामला सदर थाना इलाके का होने पर कोतवाली पुलिस ने सदर पुलिस को इस बारे में बताया। घटना में मृत लड़की अनीशा(18) पुत्री हरलाल निवासी ताजसर है। लड़का और लड़की दोनों के परिजन अस्पताल में मौजूद है। पुलिस मौत के कारणों का पता लगा रही है।


