सीकर में नीट की तैयारी कर रहा स्टूडेंट लापता:सुबह कोचिंग से बिना बताए निकला,मोबाइल भी स्विच ऑफ

सीकर में रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रहे कोचिंग स्टूडेंट के लापता होने का मामला सामने आया है। स्टूडेंट का मोबाइल भी स्विच ऑफ है। स्टूडेंट के भाई ने पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया है। जिसके आधार पर अब पुलिस स्टूडेंट की तलाश कर रही है। स्टूडेंट की उम्र 17 साल है। जो दूसरे जिले का रहने वाला है। वह सीकर में पिपराली रोड पर स्थित एक कोचिंग में नीट की तैयारी कर रहा है। 9 दिसंबर की सुबह 6:30 के करीब वह कोचिंग से बिना बताए कहीं पर चला गया। इसके बाद उसके परिवार और अन्य लोगों ने काफी तलाश की लेकिन कुछ भी पता नहीं चल पाया। स्टूडेंट के पास मोबाइल भी था जो अब स्विच ऑफ आ रहा है। हालांकि पुलिस टेक्निकल और अन्य सोर्सेज के जरिए स्टूडेंट का पता लग रही है। यह खबर भी पढ़ें. सीकर में JEE स्टूडेंट लापता,जयपुर का है रहने वाला:हॉस्टल से खाना खाकर निकला था, फिर वापस नहीं आया; मोबाइल भी स्विच ऑफ सीकर शहर में रहकर JEE की तैयारी कर रहे 17 साल के नाबालिग स्टूडेंट के लापता होने का मामला सामने आया है। स्टूडेंट सीकर के प्राइवेट हॉस्टल में रहता था। दोपहर के समय खाना खाकर बाहर निकला लेकिन वापस नहीं लौटा। अब स्टूडेंट के दादा ने उद्योग नगर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।(पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *