सीकर में पकड़े गए रात को वाहन चुराने वाले चोर:होटल के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो चोरी की तो मिला सुराग, आरोपियों से पूछताछ जारी

सीकर की उद्योग नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन चोरी करने वाली गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की हुई स्कॉर्पियो गाड़ी भी बरामद की है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 जून 2024 को शिकायतकर्ता वीरेंद्र खीचड़ (30) निवासी गोकुलपुरा (सीकर) ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया था कि उसकी स्कॉर्पियो गाड़ी 12 फरवरी 2023 को सुबह 3:30 बजे होटल हंस पैराडाइज (सीकर) के सामने से चोरी हो गई। सुबह जब वह होटल पर आया तो गाड़ी बाहर खड़ी नहीं मिली। जिसके बाद शिकायतकर्ता ने गाड़ी चोरी का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी और आरोपियों की तलाश में जुट गई। पुलिस ने वाहन चोरों को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया और अनेक पुलिस थानों में भी पूछताछ की गई। इस दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को बाड़मेर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की हुई स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जगदीश बिश्नोई (34) व मोहनलाल (31) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी बाड़मेर जिले के रहने वाले हैं जो वाहन चुराने वाली गैंग में शामिल है।आरोपियों के खिलाफ अनेक आपराधिक मामले भी दर्ज है। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *