राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 वर्ष पूरे होने पर आज सीकर में मातृ शक्ति का पथ संचलन निकाला गया। यह पहला मौका है जब सीकर में मातृ शक्ति का पथ संचलन निकला हो। राष्ट्रीय सेविका समिति की ओर से यह पथ संचलन निकाला गया। पहले सीकर के बजाज रोड पर जैन भवन में शस्त्र पूजन हुआ। उसके बाद पथ संचलन रवाना हुआ जो तापड़िया बगीची,स्टेशन रोड,जाट बाजार,सूरजपोल गेट,घंटाघर,चिरंजी पनवाड़ी की गली,सुभाष चौक,गणेश मंदिर,मोचीवाड़ा होते हुए वापस जैन भवन पहुंचा। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा की पूर्व विधायक बोलीं-देशवासी स्वदेशी चीजों का करें उपयोग
पूर्व विधायक राजकुमारी शर्मा ने कहा कि RSS की राष्ट्रीय सेविका समिति का गठन 1936 में लक्ष्मीबाई केलकर ने किया था। आज पहली बार सीकर शहर में बड़े स्तर पर राष्ट्रीय सेविका समिति की ओर से मातृ शक्ति पथ संचलन निकाला गया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां शामिल हुई। इससे पहले भी कई बार राष्ट्रीय सेवा समिति की तरफ से आयोजन किए जाते हैं। लेकिन यह पहला मौका है जब सीकर में मातृशक्ति का पथ संचलन निकला हो। आज जो उत्साह देखा गया यदि इसी तरह से मातृ शक्ति राष्ट्र भावना से ओतप्रोत होकर चले और आगे बढ़े तो देश प्रगति करेगा। सभी देशवासी स्वदेशी चीजों का इस्तेमाल करें। मातृ शक्ति पथ संचलन से जुड़ी PHOTOS…


