सीकर में पारा बढ़ा, तेज सर्दी बरकरार:आज सुबह हल्के बादल छाए, 24 घंटे बाद फिर बदलेगा मौसम

सीकर समेत शेखावाटी समेत इलाके में तेज सर्दी का दौर लगातार जारी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे बाद फिर से तापमान में गिरावट का अनुमान है। बादलवाही के कारण बीती रात ठंडी हवाएं भी कमजोर रहीं, सुबह-शाम तेज सर्दी का दौर लगातार जारी है। आज सुबह न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री दर्ज किया गया है। सीकर इलाके में पिछले एक सप्ताह से न्यूनतम तापमान 3 डिग्री या इससे नीचे दर्ज किया जा रहा है। सीकर जिले में बादलों के कारण दिन में धूप कमजोर है, इस वजह से दिन में भी हल्की ठंड का अहसास हो रहा है। अधिकतम तापमान पिछले एक सप्ताह से लगभग 26 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग ने सीकर जिले में अगले एक सप्ताह मौसम में लगातार बदलाव की संभावना जताई है। बात करें सीकर के तापमान की तो आज सीकर में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे पहले यहां पर रविवार को न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री और अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री दर्ज किया गया था। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार सीकर में तेज सर्दी का ये दौर फिलहाल जारी रहेगा। 2 दिन बाद फिर मौसम में बदलाव की संभावना है। वहीं, अब प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में एक सप्ताह तक मौसम ड्राई रहेगा। अगले 2-3 दिनों में सीकर इलाके में तापमान में गिरावट स्थिर रहेगी। आगामी 4 दिन तक सीकर समेत शेखावाटी एरिया में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के नीचे रह सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *