सीकर में बादलों के कारण ठंडी हवा का असर कम:आज देरी से निकली धूप; रात का तापमान स्थिर, आज 8 डिग्री दर्ज

सीकर के पलसाना-रानोली इलाके में शुक्रवार को सीजन की पहली मावठ के बाद उत्तरी हवाओं का दबाव कमजोर हो गया है। जिले के पूर्वी-उत्तरी हिस्से में आज भी धूप देरी से निकली। बादलों के कारण ठंडी हवा का दौर कमजोर हो गया है। रात की ठंड में कुछ कमी आई है। हालांकि बारिश के कारण सर्दी का एहसास लगातार बना हुआ है। तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। 3 दिन पहले सीकर में पारा जमाव बिंदु के पास 2.5 डिग्री दर्ज हुआ तो वहीं बारिश के बाद आज सुबह न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार को सीजन की पहली मावठ होने के फिलहाल तापमान स्थिर है। शुक्रवार शाम को ठंडी हवाएं तेज चलीं, लेकिन रात में बादलों के कारण हवाएं थम गईं। इसके बाद से लगातार बादल छाए हुए हैं। एक सप्ताह तक मौसम रहेगा शुष्क
वेदर एक्सपर्ट्स का मानना है कि नया वेदर सिस्टम कमजोर पड़ने के कारण तापमान स्थिर रहेगा। अगले एक सप्ताह तक तापमान स्थिर बना रहेगा। प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री से ऊपर (सामान्य के आसपास) दर्ज किया जा रहा है। नए वेदर डिस्टरबेंस का प्रभाव लगभग खत्म हो गया है। अब एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा और छितरे हुए बादल छाए रहेंगे। बादल छंटने पर तेज सर्दी का बढ़ेगा असर
जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार- बादलवाही के कारण उत्तरी-पूर्वी राजस्थान में तापमान में कुछ बढ़ोतरी हुई है। इससे 3 दिन पहले तक प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान सीकर में दर्ज किया जा रहा था। सीकर समेत आसपास के क्षेत्र में अगले 72 घंटे मौसम स्थिर बना रहेगा। बादलों के बाद तेज सर्दी का असर बढ़ेगा। फिलहाल न्यूनतम तापमान लगभग स्थिर बना रहेगा और रात में धीमी गति से ठंडी हवाएं चल सकती हैं। आसमान में बादलों की आवाजाही होने के कारण न्यूनतम तापमान स्थिर रहेगा तो वहीं अधिकतम तापमान लगभग स्थिर बना रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *