सीकर में बारिश के बाद आज कोहरा विजिबिलिटी@30 मीटर:अभी 2 से 3 दिन तक छाएगा कोहरा,तापमान भी जमाव बिंदु के नजदीक जाएगा

बारिश थमने के बाद आज सीकर में तापमान में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। आज सीकर में पारे में 7 डिग्री से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सीकर में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के करीब पहुंच चुका है। हालांकि सीकर में आज सुबह घना कोहरा छाया हुआ है। इस कोहरे के चलते सुबह विजिबिलिटी करीब 30 मीटर तक रही। सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज सुबह न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि इससे पहले शनिवार को न्यूनतम तापमान 2.5 और अधिकतम तापमान 12.5 डिग्री दर्ज किया गया था। बता दें कि शनिवार को जिले में आधा इंच से ज्यादा बारिश हुई थी। हालांकि आज जिले में अब बारिश होने के कोई आसार नहीं है। प्रदेश के मौसम में 14 जनवरी से एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा। लेकिन इसका असर शेखावाटी क्षेत्र में नहीं रहेगा। शेखावाटी क्षेत्र में अगले करीब 7- 8 दिन तक कोल्ड डे रहने का अनुमान है। संभावना है कि इस दौरान तापमान जमाव बिंदु के करीब भी पहुंच जाए। फिलहाल जयपुर मौसम केंद्र के द्वारा सीकर में 12 और 13 जनवरी को कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान विजिबिलिटी 100 मीटर से कम रह सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *