सीकर में बालवीर हनुमान मंदिर में तोड़फोड़:आरोपी की मानसिक स्थिति खराब; लोहे की रोड भी बरामद, झुंझुनूं का रहने वाले

सीकर के कृषि उपज मंडी स्थित बालवीर हनुमान मंदिर में बीती रात हुई तोड़फोड़ के मामले में उद्योग नगर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने मंदिर में घुसकर राम दरबार और शिवलिंग की प्रतिमा को खंडित कर दिया था। घटना की सूचना पर एडिशनल एसपी और सीओ सिटी प्रशांत किरण पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने आरोपी को रात में ही हिरासत में ले लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान नवलगढ़ (झुंझुनूं) निवासी ओमप्रकाश के रूप में हुई है, जो धान मंडी के पास रहता है और नियमित रूप से मंदिर में पूजा करने आता था। पुलिस के अनुसार आरोपी मानसिक रूप से परेशान है और इसी कारण उसने यह कृत्य किया। स्थानीय लोगों ने बताया – आरोपी पिछले काफी लंबे समय से मंदिर में रोजाना पूजा-अर्चना करने के लिए आता है। लेकिन उसकी कोई मन्नत पूरी नहीं हुई तो उसने भगवान से नाराज होकर मूर्तियों को खंडित कर दिया। आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। मौका-मुआयना के समय पुलिस ने घटनास्थल से लोहे की रॉड भी बरामद की है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *