सीकर में महिला से गांव के युवक ने किया रेप:बहला-फुसलाकर ले गया गुजरात, बच्चे से भी की छेड़छाड़, विरोध करने पर दी धमकी

सीकर जिले में गांव के ही युवक ने 25 साल की महिला के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी युवक महिला को बहला-फुसलाकर गुजरात ले गया, जहां आरोपी ने महिला के बच्चे के साथ भी छेड़छाड़ की।अब पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पीड़ित महिला ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि गांव के रहने वाले आरोपी ने पहले तो महिला को अकेला देखकर उसके साथ गांव में रेप किया। इसके बाद आरोपी युवक महिला को अपने साथ बहला-फुसलाकर गुजरात ले गया। यहां पर भी आरोपी ने कई बार महिला के साथ रेप किया। वहां पर महिला के 7 साल के बच्चे को अकेला देखकर आरोपी ने उसके साथ भी छेड़छाड़ की। आरोपी ने 7 साल के बच्चे के कपड़े उतार दिए। हालांकि इस बीच महिला वहां आ गई। जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी युवक ने उसे धमकियां देना शुरू कर दिया। अब महिला ने पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। यह खबर भी पढ़ें : 16 साल की नाबालिग से रिश्तेदार ने किया रेप:मिलने के बहाने बुलाया, फिर नशीला पदार्थ पिलाया; अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल सीकर जिले में 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी नाबालिग लड़की का रिश्तेदार है। जिसने नशीला पदार्थ पिलाकर नाबालिग लड़की के साथ कई बार रेप किया। आरोपी ने अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की भी धमकी दी। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।(पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *