सीकर में मौसम पलटा, आज सुबह कोहरा छाया:रानोली में 60 मीटर रही विजिबिलिटी, न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री की गिरावट

सीकर के तापमान में आज बड़ा बदलाव देखने को मिला है। सीकर जिले के न्यूनतम तापमान में आज करीब 4 डिग्री से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। आज सीकर में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले सोमवार को यहां पर न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री दर्ज किया गया था। आज तापमान में गिरावट होने के साथ ही सुबह कोहरा भी छाया रहा। रानोली इलाके में तो खेत कोहरे में लिपटे हुए नजर आए। जिससे किसानों और वाहन चालकों को थोड़ी परेशानी हुई। कोहरे की वजह से रानोली व शिश्यूं इलाके में विजिबिलिटी 50 से 60 मीटर के करीब रही। बीती रात से ही सीकर इलाके में सर्दी फिर बढ़ गई है। सीकर जिले के फतेहपुर स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र पर आज का न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे पहले यहां पर सोमवार को न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री और अधिकतम तापमान 25.4 दर्ज किया गया था। वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर कमजोर पड़ने के बाद सीकर में सर्दी का असर बढ़ गया है। सोमवार को दोपहर के अधिकतम तापमान में कमी आई, इस वजह से शाम होते-होते धूंजणी छूटने लगी। इधर आज सुबह सीकर जिले के ग्रामीण इलाकों में घना कोहरा छाया। बाजौर, रानोली और पलसाना एरिया में घने कोहरे के‌ कारण विजिबिलिटी करीब 60 मीटर से भी कम रही। शहर में डेन्सिटी ज्यादा होने के कारण कोहरे का असर कम ही रहा। मौसम एक्सपर्ट्स का मानना है कि 2 दिन बाद सीकर के मौसम में नए वेदर डिस्टर्बेंस का प्रभाव देखने को मिलेगा। 22 जनवरी से एक बार फिर तापमान में बदलाव देखने को मिलेंगे। आज सुबह कोहरा छाने से सर्दी का अहसास फिर बढ़ गया है। 22 जनवरी के बाद सीकर समेत शेखावाटी के कुछ इलाकों में बारिश की गतिविधियां हो सकती हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *