सीकर शहर में आज रात को एडिशनल एसपी डॉ तेजपाल सिंह के नेतृत्व में उद्योग नगर,गोकुलपुरा,कोतवाली पुलिस ने कई जगह पर रेड की। इस दौरान कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में भी लिया। जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने सीकर के उद्योग नगर इलाके में पिपराली रोड,नवलगढ़ रोड पर कई कैफे, होटल पर रेड की। इसके बाद कोतवाली थाना इलाके में सिटी सेंटर मॉल,भाटी मेंशन के सामने स्पा पर रेड की। इसके अलावा उद्योग नगर इलाके में पुलिस ने कई पावर बाइक्स,ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी गाड़ियों को जब्त किया। अब देखिए कार्रवाई से जुड़े फोटोज…..


