सीकर में सातवीं कक्षा के स्टूडेंट ने किया सुसाइड:घर का इकलौता बेटा था,दोपहर में मां मिलकर खाटूश्यामजी गई थी

सीकर में हॉस्टल में रहने वाले 13 साल के स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। स्टूडेंट ने बेल्ट से फंदा बनाया। वहीं परिवार ने संदिग्ध मौत की आशंका जताई है। पुलिस शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा रही है। सीकर के सदर थाना इलाके में प्राइवेट स्कूल के हॉस्टल में मूल रूप से मध्य प्रदेश के रहने वाले स्टूडेंट ने रविवार को आत्महत्या की। वह पिछले साल सीकर में 7वीं कक्षा में पढ़ने आया था। यहां सदर थाना इलाके में स्थित एक स्कूल में रहकर वह पढ़ाई कर रहा था। वह स्कूल के ही हॉस्टल में रहता था। उसकी मां रविवार को उससे मिलने आई थी। दोपहर में स्टूडेंट की मां खाटूश्यामजी चली गई। इसके बाद रात करीब 7 से 8 बजे स्टूडेंट ने कमरे में खिड़की से बेल्ट लटकाया और फिर सुसाइड कर लिया। कमरे में अन्य स्टूडेंट्स खाना खाने गए थे
कमरे में और भी स्टूडेंट रहते हैं लेकिन वह खाना खाने के लिए मैस की तरफ गए हुए थे। जब वह लोग वापस आए तो स्टूडेंट के सुसाइड का पता चला। हालांकि पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही स्टूडेंट के शव को नीचे उतार लिया गया था। वहीं मृतक स्टूडेंट के परिजनों को भी सूचना दी गई। आज परिजन सीकर पहुंचे। यहां उनकी मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। मृतक के पिता खेती का काम करते हैं। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। आज परिजनों ने घटनास्थल जाकर देखा। जिन्होंने संदिग्ध मौत की आशंका जताई है। पुलिस परिजनों की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज करके मामले को इन्वेस्टिगेट करेगी।
मामले में सदर पुलिस थाने के सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार यादव का कहना है कि परिजनों ने संदिग्ध मौत की रिपोर्ट दी है। जिसके आधार पर मामले में जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *