सीकर में सुबह ठंडी हवाएं चली, 2-दिन कोल्ड-वेव का अलर्ट:वेदर डिस्टर्बेंस का असर कमजोर, न्यूनतम तापमान 5.5डिग्री पहुंचा

राजस्थान में नवंबर महीने के अंत में एक्टिव हुए वेदर डिस्टरबेंस का असर अब खत्म हो चुका है। अब एक बार फिर मौसम खुलने के साथ तेज सर्दी का दौर शुरू हो गया है। आज सुबह ठंडी हवाएं चलने की वजह से तापमान में गिरावट आई है। अब 3 दिसंबर से कोल्ड वेव का अलर्ट भी जारी किया गया है। अब एक सप्ताह तक न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे रहने की संभावना है। सीकर जिले के लिए 3 दिसंबर से कोल्ड वेव चलने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान यहां पर तापमान 4 डिग्री तक गिर सकता है। सुबह और रात के समय लोगों को तेज सर्दी लगेगी। बात करें सीकर के तापमान की तो आज सीकर में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे पहले यहां पर रविवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया था। रविवार को सीकर में ज्यादातर समय आसमान साफ रहा और आज सुबह से इस कारण सर्दी बढ़ गई है। जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार अब प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में एक सप्ताह तक मौसम ड्राई रहेगा। मौजूदा समय में शेखावाटी एरिया में प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया जा रहा है। अगले 2-3 दिनों में सीकर इलाके में तापमान में हल्की गिरावट होगी। अगले 4 दिन तक सीकर समेत शेखावाटी एरिया में न्यूनतम तापमान 4 से 5 डिग्री के बीच रह सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *