सीकर में सुबह बारिश,2 दिन हीटवेव का येलो अलर्ट:25 डिग्री हुआ न्यूनतम तापमान,42-44 डिग्री के करीब जा सकता है अधिकतम तापमान

सीकर में पिछले करीब 3-4 दिनों से पड़ रही तेज गर्मी से आज सुबह लोगों को थोड़ी राहत मिली। सीकर में आज अलसुबह बादल छाए रहने के साथ बारिश हुई। हालांकि इसके बाद अब एक बार फिर धूप निकल चुकी है और मौसम पूरी तरह साफ है। फिलहाल सीकर में आज और कल हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि इससे पहले बुधवार को यहां पर न्यूनतम तापमान 21.01 और अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री दर्ज किया गया था। बुधवार को ज्यादातर समय सीकर में मौसम साफ रहने के साथ ही लोगों को तेज गर्मी का भी एहसास हुआ। बता दें कि आज प्रदेश के मौसम में एक्टिव हुए कमजोर प्रभाव के वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर के चलते सुबह कई इलाकों में बारिश की गतिविधियां हुई। हालांकि अब एक बार फिर मौसम ड्राई हो चुका है। मौसम एक्सपर्ट्स के अनुसार फिलहाल सीकर सहित प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में 21 अप्रैल तक मौसम ड्राई रहने का अनुमान है। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक पूर्वी राजस्थान के शेखावाटी एरिया में 15 से 18 अप्रैल के दौरान कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री के बीच रह सकता है। जयपुर मौसम केंद्र के द्वारा सीकर में 17 और 18 अप्रैल को हीटवेव चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *