सीकर में 11 जनवरी को ओले-बारिश का ऑरेंज अलर्ट:आज 2 डिग्री में फसलों पर और जमी ओस,सुबह हल्का कोहरा छाया

सीकर में आज न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि आज भी न्यूनतम तापमान सिंगल डिजिट में ही रिकॉर्ड किया गया। सीकर में सुबह हल्का कोहरा भी छाया रहा। जो धूप निकलने के साथ कम हो गया। वहीं सुबह फसलों पर ओस की बूंदें जमी हुई देखने को मिली। सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज सुबह न्यूनतम तापमान 2 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले बुधवार को यहां न्यूनतम तापमान 0.0 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया था। बुधवार सुबह भी कुछ ही इलाकों में हल्का कोहरा छाया था। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार फिलहाल आज सीकर में ड्राई मौसम रहने का अनुमान है। लेकिन कल से सीकर और प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है। प्रदेश में प्रभावी वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते बारिश की गतिविधियां शुरू होने वाली है। इस दौरान सीकर में भी बारिश हो सकती है। साथ ही बादल भी छाए रह सकते हैं। जयपुर मौसम केंद्र के द्वारा सीकर में 11 जनवरी को ओले गिरने के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। बारिश होने के साथ एक बार तापमान में बढ़ोतरी होगी। फिर मौसम ड्राई होने पर एक बार फिर तापमान में गिरावट होना शुरू होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *