सीकर में 11.26 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी पकड़ा:ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत कार्रवाई, पैंट की जेब में डालकर घूम रहा था

सीकर की कोतवाली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन क्लीन स्वीप अभियान के तहत 11.26 ग्राम स्मैक पाउडर के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पेंट की जेब में स्मैक पाउडर लेकर घूम रहा था और बेचने की फिराक में था। क्लीन स्वीप अभियान में पकड़ा पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन स्वीप अभियान चला रखा है। जिसके तहत पुलिस द्वारा चेकिंग की कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान पुलिस टीम सीकर में बजाज रोड, सालासर स्टैंड, चांदपोल इलाके में चेकिंग करते हुए जयपुर-बीकानेर बायपास धोद चौराहा से सीकर शहर में जाने वाले रास्ते पर पहुंची। इस दौरान पुलिस ने शक होने पर एक संदिग्ध शख्स को रोककर पूछताछ की तो उसकी पैंट से 11.26 ग्राम स्मैक पाउडर बरामद हुआ। पुलिस की पूछताछ जारी जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान गंगाराम (30) निवासी देवरी मूड (बारां) के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी को पकड़ने में थानाधिकारी सुनील कुमार जांगिड़, हेड कॉन्स्टेबल दुर्गाराम, राजकुमार, कॉन्स्टेबल दिलीप कुमार, शंकरलाल, हरलाल व हरीश (चालक) की विशेष भूमिका रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *