सीकर में 2 दिन कोहरे का येलो अलर्ट:आज घना कोहरा छाया, विजिबिलिटी 30-40 मीटर; 4 फरवरी के बाद फिर बदलेगा मौसम

प्रदेश में एक्टिव वेस्टर्न डिस्टरबेंस के बीच आज सीकर में घना कोहरा छाया हुआ है। सुबह सीकर जिले के पलसाना, बावड़ी, सीकर शहर समेत कई इलाकों में विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम है। प्रदेश में सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से आज सीकर जिले में घना कोहरा छाया रहा। पलसाना, बावड़ी और सीकर शहर समेत कई इलाकों में विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम होने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यही हाल रहा सीकर-जयपुर नेशनल हाईवे के पास बावड़ी गांव और नेहरू पार्क जैसे इलाकों में रहा। आज सुबह यहां का न्यूनतम तापमान मामूली बढ़ोतरी के साथ 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रविवार को यह 11.9 डिग्री था और अधिकतम 26.5 डिग्री। 3 और 4 फरवरी को घने कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी कर किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटों में तापमान स्थिर रहेगा, लेकिन सुबह-शाम की तेज सर्दी जारी रहेगी। बादलों की वजह से आज न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई, जो पिछले तीन दिनों से लगातार देखी जा रही है। शेखावाटी इलाके में चार दिनों से नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय है, जिससे मौसम में उतार-चढ़ाव आ रहा है। रविवार को बादलों ने धूप को कमजोर कर दिया, नतीजतन दिन का अधिकतम तापमान भी बढ़ा। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार सीकर में सर्दी का ये दौर फिलहाल जारी रहेगा। 3 दिन बाद फिर मौसम में बदलाव की संभावना है। वहीं, अब शेखावाटी के अलावा प्रदेश के अन्य इलाकों में 3 दिन तक मौसम ड्राई रहेगा। 4 दिन बाद सीकर इलाके में नया वेदर सिस्टम एक्टिव होने की संभावना है। इस कारण शेखावाटी एरिया में न्यूनतम तापमान में लगातार बदलाव की संभावना है।‌ फिलहाल कोहरे के कारण यातायात प्रभावित है। — ये खबर भी पढ़ें राजस्थान में देर रात बारिश-ओले गिरे, सुबह-सुबह घना कोहरा:विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रही; आज 12 जिलों में आंधी-बरसात की चेतावनी राजस्थान के कई जिलों में सोमवार सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। सीकर शहर और पलसाना (सीकर) में विजिबिलिटी 50 मीटर और टोंक में 30 मीटर से भी कम रही। चित्तौड़गढ़ में रविवार रात तेज बारिश हुई। कनेरा घाटा क्षेत्र में ओले गिरे। सोमवार सुबह घना कोहरा रहा। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *