सीकर में 22 महिलाओं, 2 बच्चों को रेस्क्यू किया:पिपराली गांव में चल रहा था अवैध महिला आश्रम

सीकर जिले के पिपराली गांव में स्थित अवैध महिला आश्रम पर कार्रवाई हुई है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, महिला अधिकारिता, सामाजिक न्याय-अधिकारिता और जिला बाल संरक्षण इकाई ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 22 महिलाओं और 2 बच्चों को रेस्क्यू किया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने पिपराली में संचालित बिना मान्यता के नीडी ब्रिज महिला अनाथ आश्रम में रेस्क्यू कर 22 महिलाओं व 02 बच्चों को मुक्त करवाया और सभी को मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में शिफ्ट कर दिया गया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीकर सचिव शालिनी गोयल ने गुरूवार को पिपराली में बिना किसी मान्यता, डाक्यूमेंट्स के बिना चल रहे निडी ब्रिज महिला अनाथ आश्रम संचालन की सूचना मिलने पर उक्त केन्द्र की जांच की। निरीक्षण के दौरान सचिव शालिनी गोयल के निर्देशन में महिला अधिकारिता विभाग के डिप्टी डायरेक्टर राजेंद्र चौधरी, सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग की डिप्टी डायरेक्टर प्रियंका पारीक, जिला बाल संरक्षण इकाई व बाल अधिकारिता विभाग की असिस्टेंट डायरेक्टर गार्गी शर्मा और बाल कल्याण समिति अध्यक्ष अंकुर बहड़ आदि शामिल रहे। संयुक्त कार्यवाही के दौरान वहां पर 22 महिलाएं और 2 छोटे बच्चे पाए गए, जिनमें कुछ महिलाएं मानसिक विमंदित श्रेणी की मिलीं। पूछताछ में आश्रम संचालक ने बताया कि इन महिलाओं और बच्चों को पुलिस विभाग ने सुपुर्द किया और रेस्क्यू कर लाया गया है। जिला विधिक प्राधिकरण सचिव शालिनी गोयल ने बताया कि सभी महिलाओं को सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग ने मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में शिफ्ट करके मेडिकल जांच करवाने के निर्देश दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *