सीकर में 7 साल की किशोरी सुनाएगी कथा:सीएम गार्डन में 3 दिन चलेगा ‘नानी बाई का मायरा’, महिलाएं निकालेगी कलश यात्रा

नागेश्वर महादेव गणेश मंदिर का 25वां रजत महोत्सव 8 से 10 फरवरी को महात्मा ज्योतिबा फुले सर्किल स्थित पीपली चौराहा सीएम गार्डन सीकर में मनाया जाएगा। कार्यक्रम में 7 साल की कृष्णा किशोरी व्यास ‘नानी बाई का मायरा’ कथा सुनाएगी। कथा वाचक कृष्णा किशोरी व्यास ने बताया- यह आयोजन 8 से 10 फरवरी तक चलेगा। 8 फरवरी को कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें शोभायात्रा के साथ सैंकड़ों महिलाएं कलश लेकर चलेगी। 10 फरवरी को कथा के समापन के दौरान महाप्रसादी का आयोजन होगा। कार्यक्रम में शेखावाटी के अनेक प्रमुख साधु-संत भाग शामिल होंगे। रोजाना कथा में प्रसंग सुनाए जाएंगे। नागेश्वर सेवा समिति के सदस्य शिव कुमार ने बताया- तीन दिवसीय आयोजन रजत जयंती के अवसर पर किया जा रहा है। सिंगर पूजा डोटासरा, बल्ली मोहनवाड़ी भी अपनी धार्मिक प्रस्तुतियां देंगे। उन्होंने बताया कि इस प्रकार का मायरा सीकर में पहली बार हो रहा है। इस दौरान समाजसेवी संतोष जांगिड़, प्रियंका जांगिड़, संपत जांगिड़, आशा शर्मा, संगीता, सुमन, सतीश मितावा, महंत शशि शर्मा, पंकज शर्मा, नेमीचंद मुकुंदा राम, बनवारी, राकेश सांवरमल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *