सीकर में JEE स्टूडेंट लापता:हॉस्टल से खाना खाकर गया लेकिन वापस नहीं लौटा,मोबाइल भी स्विच ऑफ

सीकर शहर में रहकर JEE की तैयारी कर रहे 17 साल के नाबालिग स्टूडेंट के लापता होने का मामला सामने आया है। स्टूडेंट सीकर के प्राइवेट हॉस्टल में रहता था। जहां से दोपहर के समय वह खाना खाकर बाहर निकला लेकिन वापस नहीं लौटा। अब स्टूडेंट के दादा ने उद्योग नगर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। 17 साल के नाबालिग स्टूडेंट के दादा ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि वह जयपुर के रहने वाले हैं। उनका पोता जिसकी उम्र 17 साल है वह वर्तमान में सीकर की प्राइवेट कोचिंग में JEE की तैयारी कर रहा है। यहां पर वह पिपराली रोड एरिया में एक हॉस्टल में रहता है। 3 दिसंबर को वह दोपहर 2 बजे के नाबालिग पोता हॉस्टल से खाना खाकर निकला था। जो वापस नहीं लौटा। इस संबंध में हॉस्टल स्टाफ ने भी परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन नाबालिग स्टूडेंट का कुछ भी पता नहीं चल सका। मामले में उद्योग नगर थाना SHO राजेश कुमार बुडानिया का कहना है कि स्टूडेंट की गुमशुदगी को लेकर उसके दादा ने मुकदमा दर्ज करवाया है। जिसकी जांच हेड कॉन्स्टेबल चंद्रकला कर रही है। वर्तमान में स्टूडेंट का मोबाइल स्विच ऑफ है। स्टूडेंट की तलाश में टीम लगी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *