सीकर शहर में बंद मकान में घुसे चोर:25-30 किलो पीतल-तांबे के बर्तन चुरा ले गए,परिवार के सदस्य पूजा करने आए तो पता चला

सीकर के कोतवाली थाना इलाके में चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाया। चोर यहां से कई किलो पीतल-तांबे के बर्तन सहित अन्य सामान चुराकर ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीकर के वार्ड न. 09 निवासी अशोक कुमार सराफ ने कोतवाली पुलिस थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि उनका पुश्तैनी मकान वर्धमान स्कूल के सामने है। मकान रात को बंद रहता है और वहां नोहरे में किराएदार रहता है। रात को उस मकान में चोरी हो गई। सुबह जब अशोक कुमार पूजा करने गए तो उन्हें गेट अंदर से बंद मिला। जब उन्होंने मेन गेट के छेद के अंदर देखा तो उन्हें कमरे खुले नजर आए। इसके बाद उन्होंने अपने ताऊजी के लड़के को सूचना दी। मकान से करीब 25 से 30 किलो पीतल-चांदी के बर्तन और चांदी की ड्रेस सहित अन्य सामान गायब मिला। फिलहाल कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *