सीकर संभाग व जिला निरस्त करने का विरोध:यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, सीएम का पुतला फूंका

भाजपा सरकार द्वारा सीकर संभाग व जिले को निरस्त करने का मंगलवार को चूरू में विरोध किया गया। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से जिला कलेक्ट्रेट के सामने सीएम भजनलाल शर्मा के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन के बाद यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम का पुतला फूंका। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष आसिफ खान ने बताया कि सीकर संभाग को निरस्त कर भजनलाल सरकार ने यहां के लोगों के साथ हितों पर कुठाराघात किया है। सीकर, चूरू से केवल 90 किलोमीटर दूर है। जबकि बीकानेर 200 किलोमीटर के करीब पड़ता है। गत कांग्रेस की गहलोत सरकार ने सीकर संभाग बनाकर यहां के विकास को गति दी थी, लेकिन भजनलाल सरकार के इस कदम से यहां का विकास रुक गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के मुद्दों से आमजन का ध्यान महंगाई और बेरोजगारी जैसे समस्याओं की तरफ से हटाने के लिए किया जा रहा है। इस मौके पर प्रदेश सचिव अनिश खान, जिला उपाध्यक्ष चंदन मेघवाल, एडवोकेट सद्दाम हुसैन, सोयल खान, महेंद्र चैधरी, हेमंत सैनी, अमन दाधीच, सुरेंद्र, नदीम राईन, मौसिम खान, सोयब खान, कमलेश रोयल, अनिल भाकर, फरमान खान, आदिल गौरी, विक्रम धनिया सहित अनेक यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *