सीकर से 15 साल की नाबालिग लड़की लापता:युवक पर बहला- फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप, जान से मारने की धमकी दे रहा

15 साल की नाबालिग लड़की के घर से लापता होने का मामला सामने आया है। लड़की परिजनों को बिना बताए घर से चली गई। परिजनों ने गांव के एक युवक पर लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। मामला सीकर जिले के रानोली थाना क्षेत्र का है। पुलिस को दी रिपोर्ट में लड़की के परिजनों ने बताया- उनकी 15 साल की नाबालिग लड़की 4 फरवरी की रात को 10 बजे घर से लापता हो गई। लड़की परिजनों को बिना बताए कहीं चली गई। परिजनों का आरोप है कि गांव का रहने वाला एक युवक लड़की को घर से बहला-फुसलाकर भगा ले गया। युवक को कई बार पहले भी समझाया गया था लेकिन वह नहीं माना। युवक लड़की के परिजनों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई राम सिंह कर रहे हैं। पुलिस लड़की की तलाश में जुट गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *