सीकेडी से श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाशोत्सव पर नगर कीर्तन 4 को

भास्कर न्यूज | अमृतसर चीफ खालसा दीवान द्व्रारा 4 जनवरी को श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाशोत्सव पर नगर कीर्तन निकाला जाएगा। सीकेडी के जीटी रोड स्कूल से सुबह 9 बजे निकाले जाने वाला नगर कीर्तन श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचेगा। सीकेडी प्रधान डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर और आनरेरी सचिव सविंद्र सिंह कत्थुनंगल ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह महाराज के प्रकाशोत्सव पर निकाले जाने वाले नगर कीर्तन में सुंदर फूलों से सजी गाड़ी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को विराजमान किया जाएगा। नगर कीर्तन में सीकेडी के सभी स्कूलों के स्टूडेंट्स, टीचर और स्टाफ भाग लेगा। खालसाई शानो शोकत से निकाले जाने वाले नगर कीर्तन के आगे-आगे गतका पार्टी वाले गतका के जौहर दिखांगे। बैंड बाजे की धुन पर नगर कीर्तन स्कूल से शुरू होकर जीटी रोड, रेलवे स्टेशन, भंडारी पुल, हाल गेट, टाउन हाल, जलियावाला बाग से होते श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचेगा। नगर कीर्तन का स्वागत सारे रास्ते होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *