सीजन का सबसे ठंडा दिन, घना कोहरा, ठिठुरन बढ़ी

भीलवाड़ा | भीलवाड़ा में तीन दिन से कड़ाके की ठंड का जोर बना हुआ है। सोमवार रात 10 बजे के बाद से ही घना कोहरा छाने लगा जो इतना गहरा हो गया कि आधी रात के बाद दृश्यता दस मीटर से भी कम रही। सड़क पर एक गाड़ी के आगे की गाड़ी नहीं दिखाई दे रही थी। रातों से ज्यादा दिन में कड़ाके की ठंड का एहसास बना हुआ है। मंगलवार को दिन में 15.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जो पिछले 24 घंटे में 0.5 डिग्री कम रहा। जबकि रात का तापमान एक दिन पहले 8 डिग्री था, जो मंगलवार को 0.2 डिग्री बढ़कर 8.2 डिग्री पर पहुंच गया। कड़ाके की सर्दी के बावजूद रात का पारा सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक है। दिन में धूप नहीं खिलने से गलन बनी हुई है। मंगलवार की सुबह घने कोहरे में लिपटी हुई निकली, जो दोपहर 2 बजे तक भी कोहरे में ही दुबकी हुई थी। दो बजे के बाद जरूरी खिली हुई धूप निकली, लेकिन शीतलहर के कारण धूप बेअसर थी। दिनभर कोहरा रहने के कारण नमी बनी रही, जिसने लोगों को और कंपकंपा दिया। सुबह जब लोगों की नींद खुली तो घरों के बाहर ओस की बूंदों ने सड़कों और छतों को भीगो रखा था। सुबह-सुबह कई बार ओस की बारिश भी हुई, जिसने दिन को अधिक ठंडा बना दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *