सीजेएस पब्लिक स्कूल के टॉपर्स को एबीवीपी ने किया सम्मानित

जालंधर| सीजेएस पब्लिक स्कूल के टॉपर्स को एबीवीपी की ओर से सम्मानित किया गया। इन स्टूडेंट्स में हरलीन कौर, प्रांजल, गर्वित यादव, परिणीत कौर, कृष्णा अग्रवाल, हरसिमरन कौर शामिल थीं थे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने हंसराज महिला महाविद्यालय में टॉपर्स सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस भव्य कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र भर के छात्रों और शिक्षकों की कड़ी मेहनत और समर्पण का सम्मान करना था। 25 स्कूलों, 22 कॉलेजों और 3 विश्वविद्यालयों के कुल 550 छात्रों और 50 शिक्षकों को शिक्षा, खेल, कला और सामुदायिक सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उनकी उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राघवेंद्र प्रसाद तिवारी और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय सचिव शालिनी वर्मा उपस्थित थीं। स्कूल की अध्यक्ष नीना मित्तल और प्रिंसिपल रश्मि शर्मा ने सम्मान समारोह की सराहना की और कहा कि यह दृढ़ता, समर्पण और निरंतर विकास की शक्ति का भी स्मरण कराता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *