अजमेर की गंज थाना पुलिस ने सीज होटल में चोरी की वारदात करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों के कब्जे से चोरी किया गया माल बरामद कर लिया है। आरोपियों के द्वारा नशे का शौक पूरा करने के लिए वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। ASI कुंदन सिंह ने बताया कि 15 नवंबर 2024 को पीड़ित होतचंद मोटवानी ने मुकदमा दर्ज करवाया था। जिन्होंने शिकायत देकर बताया कि दिल्ली गेट स्थित उनके निर्माणाधीन होटल है। होटल को नगर निगम के द्वारा सीज किया गया था। इस दौरान चोरों ने होटल में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज का टीम का गठन किया गया और कार्रवाई के निर्देश दिए गए। टीम ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी को चेक किया। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर तीन युवकों को डिटेन किया गया। पूछताछ करने पर तीनों ने दो महीने पहले वारदात करना कबूल किया। इसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए नागफणी निवासी कुशल उर्फ कालू, रूपेंद्र उर्फ अनु और कृष्णा को गिरफ्तार किया है। तीनों से चोरी किया गया माल बरामद किया है। पूछताछ में तीनों ने नशे का शौक पूरा करने के लिए चोरी की वारदातें करना कबूल किया है। तीनों आरोपियों का अपराधिक रिकॉर्ड चेक किया जा रहा है।


