सीटी यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधिमंडल जापान की टेक्यो यूनिवर्सिटी पहुंचा

लुधियाना| सीटी यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधिमंडल ने जापान की टेक्यो यूनिवर्सिटी का दौरा किया। इस यात्रा का उद्देश्य रिसर्च सहयोग और अकादमिक आदान-प्रदान के अवसरों को तलाशना था। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व डॉ. वीर विक्रम ने किया। उनके साथ पीएचडी शोधार्थी रॉय भी शामिल थे। डॉ. वीर विक्रम और रॉय ने टोक्यो यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ. अत्सुशी मियाशिता और यूनिवर्सिटी डायरेक्टर कोइची माकिमुरा से मुलाकात की। बातचीत में रिसर्च प्रोजेक्ट्स, स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम और फैकल्टी डेवलपमेंट पर सहयोग की संभावनाएं तलाशी गईं। इस चर्चा से दोनों संस्थानों के छात्रों और शिक्षकों के लिए रिसर्च और शैक्षणिक अनुभव को समृद्ध करने की दिशा में रास्ता खुला। यात्रा का खास आकर्षण टेक्यो यूनिवर्सिटी के मायकोलॉजी विभाग का दौरा रहा। यहां सिल्क वर्म पर हो रही रिसर्च को करीब से देखा गया। टीम ने सिल्क वर्म के विकास के विभिन्न चरणों का अध्ययन किया। रिसर्चर्स और छात्रों के साथ मिलकर संभावित सहयोगी प्रोजेक्ट्स और ज्ञान साझा करने के अवसरों पर चर्चा की गई। टेक्यो यूनिवर्सिटी का इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल मायकोलॉजी इस क्षेत्र में अग्रणी माना जाता है। इसकी स्थापना 1983 में डॉ. शोइची ओकिनागा के नेतृत्व में हुई थी। यह संस्थान फंगल इन्फेक्शन के निदान, उपचार, एंटीफंगल दवाओं के प्रतिरोध और दुर्लभ रोगजनक फंगी के संरक्षण में अग्रणी रहा है। यह संस्थान मायकोसिस से जुड़ी फाइलोजनी, एपिडेमियोलॉजी, इम्यूनोलॉजी और कीमोथेरेपी पर हो रहे अध्ययनों को भी मजबूती देता है। प्रो-चांसलर डॉ. मनबीर सिंह ने कहा कि ये साझेदारियां छात्रों और शोधकर्ताओं के लिए नए अवसर खोलेंगी। इससे उनका वैश्विक दृष्टिकोण और शैक्षणिक अनुभव बेहतर होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *