सीटू जिला इकाई की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के लिए बैठक

सीटू जिला इकाई की बैठक कामरेड जीत राज की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में हुई। इस अवसर पर जिला महासचिव कामरेड सुच्चा सिंह अजनाला ने विभिन्न कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई कि वह राष्ट्रव्यापी हड़ताल के मद्देनजर 9 जुलाई को अमृतसर बस स्टैंड पर होने वाली महा-रैली में अधिक से अधिक संख्या में अपने साथियों को लेकर पहुंचकर उसे सफल बनाएं। उन्होंने दावा किया कि केंद्र की मोदी सरकार और पंजाब सरकार के खिलाफ यह हड़ताल ऐतिहासिक साबित होगी। बैठक में मौजूद कामरेड जतिंदरपाल सिंह और चंद्र शेखर ने भी कार्यकर्ताओं से इस हड़ताल में बड़ी संख्या में भाग लेने की जोरदार अपील की। बैठक में चरणजीत मजीठा, किरपा राम, धर्मपाल, विजय कुमार, आंगनवाड़ी से नीलम मजीठा आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *