सीताकसा में जल संरक्षण के लिए किया बोरी बंधान

भास्कर न्यूज| राजनांदगांव छुरिया विकासखंड के ग्राम सीताकसा में जल संरक्षण व संवर्धन के के लिए यूनिसेफ युवोदय राजनांदगांव के स्वयं सेवकों ने बोरी बंधान कार्य में श्रमदान किया। जिला समन्वयक यूनिसेफ विनोद कुमार टेम्बुकर ने कहा कि सोखता गड्ढा निर्माण से गिरते भू-जल स्तर में सुधार हो सकता है। ग्रामीणों को अपने घरों में सोख्ता गड्ढा निर्माण के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही ग्रामीणों को अपने घरों में कम से कम 5 पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण करने का संकल्प लेने कहा। कार्यक्रम में ग्रामीणों को स्वच्छता, साफ-सफाई के लिए शपथ दिलाई गई। सभी को स्वच्छता शुल्क देने का आग्रह भी किया। कार्यक्रम में जनपद सदस्य छुरिया, इंजीनियर तुमेश्वर साहू, यूनिसेफ युवोदय के स्वयं सेवक तोरण पटेल, साहिल देवांगन, भारत साहू सहित ग्राम पंचायत सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक अन्य पंच व ग्रामीण उपस्थित थे। स्वच्छता सर्वेक्षण के संबंध में जानकारी दी: भू-जल स्तर को बढ़ाने के लिए ग्रामीणों को अपने घरों में सोख्ता गड्ढा बनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को स्वच्छ सर्वेक्षण-ग्रामीण 2025 अंतर्गत मोबाइल के माध्यम से सर्वे के संबंध में जानकारी दी गई। इस अवसर पर जनपद सदस्य हरिला कौशल चंद्रवंशी, सरपंच, स्वच्छ भारत मिशन से गिरधारी सुधाकर, तकनीकी सहायक तुमेश्वर साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि, यूनिसेफ की टीम, पंचायत सचिव, स्वच्छता दीदी, बिहान केडर की दीदीयां व ग्रामवासी उपस्थित थे। गांव को सदैव स्वच्छ सुंदर बनाए रखने किया प्रेरित ग्राम में स्वच्छता तिहार का आयोजन किया गया। ग्रामीणों के साथ जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों-कर्मचारियों ने अभियान चलाकर ग्राम के चौक-चौराहों व सार्वजनिक स्थलों की साफ सफाई करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया तथा ग्रामीणों ने स्वच्छता की शपथ भी ली। ग्रामीणों से गांव को सदैव स्वच्छ सुंदर बनाए रखने, गिला व सूखा कचरा के सुरक्षित निपटान, घर का कचरा दीदियों को सम्मानजनक व्यवहार से देने, प्रतिमाह समय पर स्वच्छता शुल्क देने की अपील की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *