वित्त मंत्री दीया कुमारी आज राजस्थान का बजट पेश करेंगी। पिछली बार की तरह ही इस बार भी चित्तौड़गढ़ जिले को इस बजट से कई उम्मीदें हैं। इसी के चलते चित्तौड़गढ़ जिले के सीतामाता सेंचुरी और कपासन विधानसभा के मातृकुंडिया को ट्राईबल टूरिस्ट सर्किट के तहत विकसित किया जाएगा। इसके अलावा भी चित्तौड़गढ़ वासियों को कई सौगातों की उम्मीद है। पिछले साल के बजट में की गई कई घोषणाओं पर काम शुरू हुआ है लेकिन कुछ घोषणाओं पर अभी भी काम होना बाकी है। जिला मुख्यालय की बात करें तो सबसे ज्यादा उम्मीद रिवर फ्रंट को लेकर है। एक बार फिर गंभीरी नदी की साख को बचाने के लिए सरकार से इसके रिवर फ्रंट की उम्मीद है। वित्त मंत्री दीया कुमारी ने 100 करोड़ की लागत से ट्राइबल टूरिस्ट सर्किट विकसित करने की घोषणा की है। आदिवासी बहुल इलाकों के त्रिपुरा सुंदरी, बेणेश्वर धाम, सीता माता अभ्यारण, ऋषभदेव, मानगढ धाम, गोतमेश्वर, मातृकुंडिया को शामिल किया जाएगा। इसमें सीतामाता सेंचुरी और मातृकुंडिया को भी जोड़ा गया है। जिले वासियों के लिए यह एक नई सौगात है। हाल ही में जाट समाज के एक प्रोग्राम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सामने मेवाड़ के हरिद्वार मातृकुंडिया को विकसित करने की मांग रखी गई थी। इस मांग को पूरा करने के लिए घोषणा की गई। राजस्थान में अब 150 यूनिट फ्री बिजली मिलेगी 10 गीगावाट के बिजली पावर प्लांट लगेंगे दूसरे राज्यों से महंगी बिजली खरीदने की बिजली बैंकिंग व्यवस्था बंद होगी। 20700 मेगावाट बिजली सप्लाई की जाएगी। 5000 कृषि कनेक्शन और 5 लाख घरेलू कनेक्शन देने की घोषणा। 150 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी, इसे पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से जोड़ा जाएगा। निजी क्षेत्र में 1.5 लाख नौकरी दिलाई जाएंगी युवा अपना उद्यम स्थापित करे, इसके लिए केंद्रीय बजट में स्कीम फॉर फर्स्ट टाइम एंटरप्रेन्योर शुरू की गई है। इसके तहत 25 हजार महिला, एससी-एसटी उद्यमी को लाभ दिलाया जाएगा। युवाओं के लिए प्रदेश में विश्वकर्मा युवा उद्यमी योजना की शुरुआत की जाएगी। इस योजना के अंतर्गत 2 करोड़ तक के लोन पर 8 प्रतिशत ब्याज सब्सिडी और 5 लाख रुपए तक की मार्जिन मनी दी जाएगी। इसके लिए 150 करोड़ का प्रावधान। युवाओं को रोजगार परक प्रशिक्षण के लिए राजस्थान रोजगार नीति 2025 लाई जाएगी। 500 करोड़ रुपए के विवेकानंद रोजगार सहायता कोष की घोषणा। सरकारी विभागों व राजकीय उपक्रमों में 1 लाख 25 हजार पदों पर अगले वित्तीय वर्ष में भर्ती होगी। 50 हजार युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण स्टार्टअप को नेटवर्किंग उपलब्ध कराने के लिए हैदराबाद, दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु में हेल्प डेस्क बनाई जाएगी। करियर काउंसिलिंग सेंटर की स्थापना की जाएगी। 50 हजार युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। कोटा में विश्वकर्मा स्किल इंस्टीट्यूट की स्थापना 150 करोड़ रुपए से की जाएगी। कई स्कूलों, कॉलोजों में सीट बढ़ाई जाएंगी।1500 स्कूलों में अटल टिंकरिंग लैब बनेगी।


