सीधी का भाजपा नेता रीवा से गिरफ्तार:हाई प्रोफाइल नेत्री से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप; भेजा जेल, पार्टी ने निकाला

सीधी पुलिस ने भाजपा नेता अजीतपाल सिंह चौहान को एक हाई प्रोफाइल महिला नेत्री के साथ रेप और ब्लैकमेलिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। डैनिहा निवासी अजीतपाल को रीवा से गिरफ्तार कर मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। तीन साल पहले ही कांग्रेस से भाजपा में आए
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 64(1), 308(5), 296, 251(3) और बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। इन धाराओं में रेप और ब्लैकमेलिंग कर धन वसूली के गंभीर आरोप शामिल हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान के ने बताया कि अजीतपाल सिंह 3 साल पहले ही भाजपा में शामिल हुए थे। पार्टी के प्राथमिक सदस्य थे। उन्होंने अभी तक सक्रिय सदस्यता भी नहीं ली थी। जांच में सामने आया है कि अजीतपाल का राजनीतिक प्रभाव काफी ज्यादा था। तीन साल पहले तक वह कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में गिने जाते थे। उनके कुंडा के राजा भैया और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी से भी नजदीकी संबंध थे। जिसका प्रमाण उनकी सोशल मीडिया प्रोफाइल पर मौजूद तस्वीरों से मिलता है, जो अब तेजी से वायरल हो रही हैं। एएसपी बोले- नहीं दे सकते धाराओं की जानकारी
एएसपी अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि महिला ने कुछ ऐसी धाराओं में केस दर्ज कराया है, जिन्हें फोन पर नहीं बता सकता। मंगलवार को आरोपी को जेल भेज दिया गया है। वहीं, इस मामले को लेकर कोतवाली पुलिस और एसपी से जानकारी लेनी चाही, लेकिन उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी। भाजपा अध्यक्ष ने किया पार्टी से निष्कासित
गिरफ्तारी के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की अनुमति से भाजपा के जिला अध्यक्ष देवकुमार सिंह चौहान ने अजीत पाल सिंह चौहान को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया है। उनका मानना है कि दुष्कर्म के मामलों सहित विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार किए जाने को लेकर पार्टी की छवि धूमिल हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *