सीधी जिले के चुरहट विधानसभा क्षेत्र ने रीवा संभाग में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम में प्रथम स्थान हासिल किया है। यहां गणना पत्रक का शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन निर्धारित समय से पहले 30 नवंबर 2025 को पूरा कर लिया गया। मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने की प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशों और कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के मार्गदर्शन में यह प्रक्रिया संचालित की गई। उपखंड अधिकारी एवं निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी शैलेश द्विवेदी के नेतृत्व में बीएलओ ऐप के माध्यम से गणना पत्रकों का सत्यापन और डिजिटाइजेशन किया गया। इस कार्य की अंतिम तिथि 4 दिसंबर थी, लेकिन चुरहट ने इसे समय से चार दिन पहले ही पूरा कर लिया। प्रमुख अधिकारियों और टीम का योगदान इस उपलब्धि में सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी प्रभारी तहसीलदार साक्षी गौतम, प्रभारी तहसीलदार सुषमा रावत, तहसीलदार रामपुर नैकिन आशीष मिश्रा, नायब तहसीलदार महेंद्र द्विवेदी, राम प्रताप सोनी और चंद्रप्रकाश द्विवेदी का योगदान महत्वपूर्ण रहा। 31 सेक्टरों में सभी सेक्टर अधिकारियों ने लक्ष्य पूर्ति में सहयोग दिया। महिला कर्मचारियों को विशेष दायित्व सौंपा गया, जिन्होंने उत्कृष्ट कार्य किया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजीव तिवारी, नगर पालिका अधिकारी और विकासखंड के विभाग प्रमुखों का समर्थन भी इस सफलता में शामिल रहा। बीएलओ टीम ने समन्वय स्थापित कर गणना पत्रक फीडिंग का कार्य सुचारू रूप से पूरा किया।


