सीधी में गुमशुदा महिला का शव कुएं में मिला:परिजनों ने हत्या की आशंका जताई; जिला अस्पताल के पास किया चक्काजाम

सीधी जिले के ग्राम सजनहा में एक गुमशुदा महिला का शव कुएं में मिला। मृतका की पहचान 28 वर्षीय ममता साहू के रूप में हुई है। महिला का शव 18 जनवरी को उसके घर के पास स्थित कुएं में मिला। दो दिन से लापता थी महिला परिजनों ने बताया कि ममता साहू पिछले दो दिनों से लापता थीं। उनकी लगातार तलाश की जा रही थी, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। हैरानी की बात यह है कि जिस कुएं में शव मिला, वहां पहले भी परिजन खोज कर चुके थे, लेकिन उस समय शव नजर नहीं आया था। इससे परिजनों को घटना को लेकर शक और गहरा गया है। परिजनों ने जताई हत्या की आशंका वहीं परिजनों ने बताया कि यह हत्या का मामला हो सकता है और शव को बाद में कुएं में डाला गया है।परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। जिला अस्पताल के पास चक्काजाम शव मिलने के बाद पुलिस ने उसे पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। इसी दौरान शाम करीब 5 बजे मृतका के चाचा मुन्ना साहू सहित परिजन और ग्रामीण जिला अस्पताल के पास मुख्य मार्ग पर शव रखकर बैठ गए और हत्या का मामला दर्ज करने की मांग करने लगे। इससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझाइश देकर स्थिति को संभाला। पुलिस ने जांच का दिया आश्वासन मड़वास थाना प्रभारी भूपेश बैस ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने परिजनों को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है। थाना प्रभारी ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल प्रदर्शन समाप्त कर मार्ग को खाली करा दिया गया है और यातायात सामान्य हो गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *