सीधी में शिवसेना (UBT) ने किया प्रदर्शन:जिला अस्पताल में साफ-सफाई और डॉक्टर्स नियुक्त करने की मांग

जिला अस्पताल में फैली अव्यवस्था का विरोध सीधी शिवसेना इकाई ने बुधवार दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक किया। सिविल सर्जन का घेराव कर मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया गया। इसके बाद राज्यपाल के नाम डॉ. लक्ष्मण पटेल को 8 बिंदुओं का मांग पत्र सौंपा। शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष बोले- जिला अस्पताल में फैली अव्यवस्था शिवसेना (UBT) विवेक पांडे प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया कि जिला अस्पताल में गंदगी का अम्बार लगा है। यहां पर लोगों को स्वच्छ पानी भी नसीब नहीं होता है। जिले में एंबुलेंस की स्थिति खराब है। लोगों को समय पर एंबुलेंस नहीं मिल रही। डिलीवरी में लगातार नवजात शिशुओं की मौतें हो रहीं हैं। कई समस्याओं को लेकर आज विरोध प्रदर्शन किया गया है। अगर 15 दिन के अंदर यह मांगे नहीं मानी जाती हैं, तो हम आगे उग्र आंदोलन करेंगे। जिसकी जवाबदारी प्रशासन की होगी। इन मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन 1. पिछले महीने 28 नवंबर को गुड़िया प्रजापति की डिलीवरी बाद इनका बच्चा फर्श पर गिर गया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में जांच की जाए। 2. जिला अस्पताल में डॉक्टर के अभाव मरीजों की मौतें हो रहीं हैं। ड्यूटी निभाने में असक्षम डॉक्टर्स पर कार्रवाई हो। 3. मरीजों के साथ अभद्र व्यवहार करने वाली नर्सों पर कार्रवाई हो। 4. जिला हॉस्पिटल में स्वास्थ्य, स्वच्छता की स्थिति में सुधार हो। 5. 40 डॉक्टरों की भर्ती में अभी भी 30 डॉक्टरों की भर्ती जिला अस्पताल में नहीं है। रिक्त पद भरे जाए। 6. मेडिकल डॉक्टर का जिले में अभाव है। जिसकी नियुक्ति जरूरी है। इसलिए जल्द नियुक्त की जाए। 7. मरीज को मिलने वाले भोजन की रेगुलर हो जांच हो। शुद्ध भोजन मरीजों को उपलब्ध कराया जाए। 8. डिलीवरी बाद मातृत्व वंदन योजना का लाभ महिलाओं को दिया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *