सीधी में शीतलहर का प्रकोप, स्कूलों की छुट्‌टी बढ़ी ​​​​​​​:नर्सरी से 8वीं तक के स्कूल 10 जनवरी तक बंद रहेंगे; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

सीधी जिले में लगातार गिरते तापमान और शीतलहर को देखते हुए कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी ने आदेश जारी कर नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के सभी सरकारी, निजी, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्ड के स्कूलों में अवकाश 10 जनवरी 2026 तक बढ़ा दिया है। इससे पहले शीतलहर के कारण 6 जनवरी से 8 जनवरी तक स्कूल बंद किए गए थे। लेकिन मौसम की स्थिति में कोई सुधार नहीं होने और ठंड के लगातार बने रहने के कारण प्रशासन ने अवकाश को 9 और 10 जनवरी तक बढ़ाने का निर्णय लिया। मौसम का हाल और स्कूलों पर असर जिले में कई दिनों से न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे है। सुबह के समय घना कोहरा, तेज ठंडी हवाएं और ठिठुरन छोटे बच्चों के स्वास्थ्य के लिए खतरा बन रही हैं। हालांकि अधिकांश स्कूल सुबह 9 या 10 बजे से खुलते थे, लेकिन ठंड का असर कम नहीं हुआ। परीक्षाएं नियमित रहेंगी कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि यह अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए है। सभी शिक्षक अपने-अपने स्कूलों में नियमित रूप से उपस्थित रहेंगे और शासकीय कार्य जारी रहेंगे। परीक्षाएं और अन्य जरूरी शैक्षणिक गतिविधियां पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगी। अभिभावकों को मिली राहत छुट्‌टी बढ़ाने की सूचना से अभिभावकों और बच्चों को राहत मिली है। कई माता-पिता ने कहा कि कड़ाके की ठंड में छोटे बच्चों को स्कूल भेजना स्वास्थ्य के लिहाज से जोखिमपूर्ण होता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *