अमृतसर | सीनियर डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा अपनी टीम के साथ पूर्वी हलका अधीन आते जज नगर स्थित दोमुही शिवाला मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों संग मुलाकात कर साफ-सफाई व सुरक्षा प्रबंधों के बारे जानकारी ली। प्रियंका ने कहा कि धूमधाम से श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा। पहले त्योहारों के समय पर मंदिरों में सफाई व्यवस्था को लेकर निगम और सरकार को ध्यान केंद्रित करने के लिए अपील करते थे। लेकिन आप सरकार में खुद मौके पर पहुंच रहे हैं। वह खुद अपनी टीम के साथ प्रमुख मंदिरों का दौरा कर रहीं। साथ ही सफाई व्यवस्था को सुचारू ढंग से चलने के लिए प्रत्येक मंदिर के हिसाब से रणनीति तैयार किया जा रहा है। सीनियर डिप्टी मेयर राधा कृष्णियां मंदिर चौक पासीयां, इस्कॉन मंदिर, चौक लक्ष्मणसर और घी मंडी स्थित शिवाला वीरभान मंदिर में नतमस्तक हुईं। मंदिरों के पदाधिकारियों को भरोसा दिलाया कि हर तरह का सहयोग मिलेगा।


