सीनियर पेंशनर्स को शॉल व श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया

भास्कर न्यूज | बालोद छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ की पेंशनर भवन शिकारी पारा में मासिक बैठक एवं सम्मान समारोह हुआ। संघ के अध्यक्ष डॉ. आरएम चावड़ा ने अतिथियों का पुष्पमाला और बैज पहनाकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय प्रबंधक कांकेर से संजय प्रसाद रहे। विशेष अतिथि एसबीआई मुख्य शाखा प्रबंधक गौरव भटनागर, सेवानिवृत्त डॉ. टीडी देवांगन और सेवानिवृत्त प्रोफेसर आरडी दास रहे। अतिथियों ने 80 वर्ष पूर्ण कर चुके वरिष्ठ पेंशनरों को शाल और श्रीफल देकर सम्मानित किया। गौरव भटनागर ने पेंशनरों का अभिनंदन करते हुए कहा कि आप हमारे ग्राहक हैं और आपका सहयोग एवं संतुष्टि हमारा मुख्य लक्ष्य है। प्रोफेसर आरडी दास ने पेंशनरों की आध्यात्मिक चेतना को जगाते हुए मनोरंजक प्रश्न पूछा कि बाप बड़ा या बेटा? पेंशनरों ने उत्तर दिया बाप बड़ा। प्रोफेसर ने फिर कहा, पिता आप कब बने?” जवाब मिला, जब बेटा पैदा हुआ। उन्होंने समझाया कि बेटे का जन्म पिता के बाद हुआ, इसलिए दोनों का बराबर महत्व है। चैतराम साहू, ईश्वरनाथ योगी, तोता राम साहू, झाड़ू राम साहू, विष्णु राम साहू, सुशीला देशमुख, रामहीन बाई, बिरझा बाई, आरके साहू और जेपी सोनेश्वर को सम्मानित किया गया। स्वास्थ्य जांच की गई कार्यक्रम में आयुष चिकित्सालय दल्लीराजहरा से डॉ. अमित द्विवेदी उपस्थित थे। उन्होंने लगभग 70 पेंशनरों का बीपी और शुगर परीक्षण किया। चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया। स्वास्थ्य जांच में भूपेंद्र सोनबोइर का सहयोग मिला। बैठक में पुरुषोत्तम देशमुख, बीआर बेलसर, डीआर वैद्य, आरके साहू, जितेंद्र आर्य, बलराम साहू, भूपेंद्र सोनबोइर, सीआर साहू, दयालुराम यादव, जीआर दीपक, डब्लूआर वानखेडे, आरके वर्मा, शेषनारायण दुबे, सुरेंद्र ताम्रकार, लखन प्रसाद तिवारी, आईआर देवांगन, ताम्रध्वज निषाद, सुग्रीवराम साहू, पंवरसिंह सोरी आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *