सीनियर सहायक प्रदीप चेयरमैन नियुक्त

जालंधर| पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रियल सर्विस यूनियन की मीटिंग बुधवार को पंजाब रोडवेज ऑफिस में सूबा प्रधान विनोद सागर की अगुआई में हुई। इसमें यूनियन की तरफ से मुलाजिमों की मांगों पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने बताया कि किस तरह से मांगों को लेकर पिछले लंबे समय से प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान यूनियन की तरफ से जो काम किए जा रहे हैं, उनकी जानकारी सभी सदस्यों को मुहैया करवाई गई। पंजाब रोडवेज की रोपड़ जत्थेबंदी का एलान करते हुए चेयरमैन पद का चुनाव सर्व सहमति के साथ करते हुए प्रदीप सिंह सीनियर सहायक को चेयरमैन नियुक्त किया गया है। मीटिंग में फैसला लिया गया कि बाकी पदों पर डिपो में ही सभी सदस्य मिलकर सर्व सहमति के साथ चुनाव करेंगे। उन्होंने बताया कि पंजाब रोडवेज के 16 डिपो में दफ्तरी यूनियन का विस्तार किया गया है, जो सबसे अहम है। यही यूनियन सरकार से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष करेगी। इस मौके पर डिपो के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। सुपरिंटेंडेंट रजनीश बांसल को मिनिस्ट्रियल यूनियन की तरफ से अपनी डायरी देकर सम्मानित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *