सीनियर स्कालर स्कूल की छात्रा भाविका ने ऑनलाइन प्रतियोगिता में जीता विजयस्मारक

पठानकोट| गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज के निर्देशन में राष्ट्रीय स्तर पर चलाई जा रही बाल संस्कार कक्षा की प्रतियोगिता में द सीनियर स्कॉलर्ज स्कूल की छात्रा भाविका ने राष्ट्रीय स्तर पर जीता प्रथम विजयस्मारक। राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष बिट्टू अग्रवाल, नीलम सैनी पुरस्कार देने उनके स्कूल पहुंचीं। बिट्टू अग्रवाल ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर अष्टादश श्लोकी उच्चारण प्रतियोगिता का आयोजन ऑनलाइन किया गया था। पठानकोट के राजिंन्द्र नगर की बाल संस्कार कक्षा का नेतृत्व नीलम सैनी करती हैं। उनके अथक प्रयास से द सीनियर स्कॉलर्ज स्कूल, राजेंद्र नगर की आठवीं की छात्रा ने अष्टादश श्लोकी प्रतियोगिता में भाग लिया और राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। भाविका के आत्मविश्वास को सुदृढ़ करने के लिए राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष बिट्टू अग्रवाल ने कुरुक्षेत्र के जिओ गीता संस्थानम् की तरफ से दिया गया विजयस्मारक भेंट के रूप में दिया। वहीं शिक्षालय अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने श्रीमद् भागवत गीता जी के महत्व को प्रकाशमय करते हुए छात्र-छात्राओं को धर्म के मार्ग पर अग्रसर होने का संदेश दिया। इस मौके पर सुमन शर्मा, अनु बाला, अनुराधा शर्मा, अंजना सैनी, नीरज ठाकुर, हितेश चंदन, पूनम शर्मा, अमरजीत कौर, कविता, परवीन, नवज्योति, समिता साक्ष्य मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *