सीपीआर प्रशिक्षण पर कार्यशाला

लुधियाना| कुंदन विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने दयानंद मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के सहयोग से स्कूल सभागार में स्वास्थ्य कार्यशाला आयोजित की। कार्यशाला का मुख्य विषय सीपीआर प्रशिक्षण और रक्तचाप निगरानी रहा। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. बिशव मोहन और डॉ. तनवीर सिंह ने टीम सहित इसका संचालन किया। उन्होंने आपात स्थितियों में तुरंत प्रतिक्रिया देने की महत्ता समझाई और व्यावहारिक अभ्यास से प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया। शिक्षकों ने सीपीआर की सही तकनीक और रक्तचाप मापने की विधि प्रत्यक्ष रूप से सीखी। सत्र के दौरान डॉक्टरों ने सभी प्रश्नों के सरल और स्पष्ट उत्तर दिए। सक्रिय भागीदारी के साथ शिक्षकों ने जरूरी जीवन रक्षक कौशल हासिल किए। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि यह कार्यशाला स्वास्थ्य जागरूकता और सामुदायिक कल्याण को बढ़ावा देने में अहम रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *