सीपी ने 5 गांवों के प्रतिनिधियों से की मीटिंग, नशा खत्म करने में मांगा सहयोग

जालंधर | गांव लखनपाल, जंडियाला मंजकी, धनी पिंड, समराय और सरहाली के लोगों से सीपी धनप्रीत कौर ने विशेष मीटिंग की। उन्होंने युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत लोगों से नशे को जमीनी स्तर से खत्म करने में ग्राम विकास समितियों का सहयोग मांगा। उन्होंने नशे की बुराई पर अंकुश लगाने के लिए सामूहिक सतर्कता और सक्रिय सामुदायिक भागीदारी के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में लोगों की सुरक्षा के लिए गश्त बढ़ाई जाएगी और समग्र सुरक्षा उपायों को और मजबूत किया जाएगा। जीरो- टॉलरेंस पर जोर देते हुए, उन्होंने चेतावनी दी कि नशे के व्यापार में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *